भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद के एससी मोर्चा जिला आईटी सेल के सह प्रभारी पद पर डेंगरापार, मंडल सुरेगांव निवासी शिवराज देवदास की नियुक्ति की गई है। इस नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह है। शिवराज ने इस दायित्व के लिए भाजपा जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख, जिला उपाध्यक्ष दिनेश्वर बघेल तथा एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष टीआर डहरे के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा सौंपे गए दायित्व का वे पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा संगठन की विचारधारा और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।


