डीग में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान लगभग 10 किलो रंगीन आलू चिप्स और विभिन्न ब्रांडों की 714 लीटर एक्सपायर्ड कार्बोनेटेड बेवरेज को मौके पर ही नष्ट किया गया। यह कार्रवाई ‘शुद्ध आहार मिलावट पर वार’ अभियान के तहत की गई। विभाग की टीम ने खंडेलवाल चाट भंडार, डीग पर रंग मिलाकर तैयार की गई लगभग 10 किलोग्राम आलू चिप्स को नष्ट कराया। वहीं, शर्मा एजेंसी, डीग में विभिन्न नामों की लगभग 714 लीटर अवधि पार बेवरेज मिली, जिसे पीने योग्य न होने के कारण मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।
अवधि पार होने के कारण नष्ट की गई कार्बोनेटेड बेवरेज पीने योग्य नहीं थी। विभाग ने संबंधित दुकान संचालकों को साफ-सफाई बनाए रखने और शुद्ध खाद्य सामग्री के भंडारण के लिए पाबंद किया है।


