विज्ञान को जानना और समझना जरूरी: रंजना

भास्कर न्यूज |बैकुंठपुर राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय, बैकुंठपुर में विज्ञान जागरूकता कार्यक्रम और मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देना और छात्राओं को विज्ञान के प्रति प्रेरित करना रहा। हर वर्ष 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान व प्रौद्योगिकी परिषद और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तत्वावधान में यह दिवस मनाया जाता है। कॉलेज में आयोजित इस विज्ञान प्रदर्शनी में प्राणीशास्त्र, रसायन शास्त्र व वनस्पति शास्त्र विभाग की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यहां बता दें कि छात्राओं ने प्लास्टिक रिसाइक्लिंग मॉडल, वेस्ट वॉटर मैनेजमेंट वर्किंग मॉडल, डिस्टिलेशन ऑफ वाटर वर्किंग मॉडल, सौर मंडल, पियूष ग्रंथि, थायरॉइड ग्रंथि व एड्रिनल ग्रंथि से संबंधित आकर्षक विज्ञान मॉडलों का प्रदर्शन किया। इन मॉडलों के माध्यम से छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण, जल शुद्धिकरण और मानव शरीर की संरचना और कार्यप्रणाली को सरल तरीके से समझाया। प्रदर्शनी देखने विज्ञान संकाय के साथ-साथ कला व वाणिज्य संकाय की छात्राओं ने भी किया और मॉडलों की उपयोगिता को समझा। कार्यक्रम का निरीक्षण प्राचार्य डॉ. रंजना नीलिमा कच्छप और कॉलेज के शैक्षणिक स्टाफ ने किया। शिक्षकों ने छात्राओं के प्रयासों की सराहना कर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। प्राचार्य ने कहा कि विज्ञान को जानना और समझना वर्तमान समय की आवश्यकता है। विज्ञान हमें तर्कसंगत सोच विकसित करने और समस्याओं का समाधान खोजने की क्षमता प्रदान करती है। हिन्दी विभागाध्यक्ष कनकलता पैकरा ने भी छात्राओं द्वारा बनाएं गए मॉडलों की प्रशंसा की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *