सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई का होली महोत्सव:प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ बोले- यह आपसी प्रेम, सौहार्द, एकता का पर्व

सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया की छत्तीसगढ़ इकाई ने होली महोत्सव उत्साह के साथ मनाया। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर भाईचारे का संदेश दिया। प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने कहा कि होली आपसी प्रेम, सौहार्द, एकता का पर्व है। सभी को मिलजुलकर सुरक्षित तरीके से होली मनानी चाहिए। उन्होंने समाज के लोगों से आग्रह किया कि हर्बल गुलाल का उपयोग करें, आपसी सद्भाव बनाए रखें। हर्बल गुलाल के साथ होली कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने एक-दूसरे को हर्बल गुलाल लगाकर होली खेली। गीत-संगीत, रंगोत्सव के बीच उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा। इस अवसर पर सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ, उपाध्यक्ष नितिन कृष्णानी, हेमंत मेघानी, युवा विंग अध्यक्ष जीतू लोहाना, सनी पंजवानी, आकाश मेघानी, विशाल केशवानी, लवीश मोटवानी, पवन लोहाना, सुनील सचदेव, सागर थारवानी, सागर खटवानी, नीरज मंगलानी, मुकेश मोटवानी, दिनेश बालानी, मनीष वासवानी, सूरज जसवानी, अनुराग वाधवानी, रवि विजवानी, रोशन ओछवानी, मनोज उत्तमचंदनी, सुनील सचदेव उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *