बालोद | शहर का प्रमुख बस स्टैंड, जो मूल रूप से बसों के आवागमन और यात्री सुविधा के लिए बनाया गया था, आजकल ट्रकों के लिए खड़ा करने का स्थल बन गया है। बसों के आने-जाने के मार्ग पर अक्सर भारी वाहन खड़े रहते हैं, बस स्टैंड के एक हिस्से में हमेशा ट्रक खड़े रहते हैं, जिससे आवागमन बाधित होता है। ब ट्रकों को अलग पार्किंग स्थल उपलब्ध कराया जाए। इससे यात्री सुविधा निश्चित होगी। व्यवस्था बनी रहेगी। -दिनेश अजगले, बालोद


