ब्यावर में महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव को लेकर उत्साह:कल गणेशजी को दिया जाएगा प्रथम निमंत्रण, संघ कार्यालय का हुआ शुभारंभ

ब्यावर में भगवान महावीर के जन्म कल्याणक महोत्सव को लेकर उत्साह का माहौल है। सकल जैन समाज ने महोत्सव की तैयारियां तेज कर दी हैं।
महोत्सव के मीडिया प्रभारी प्रकाश जैन ने बताया कि बुधवार सुबह 10:15 बजे महोत्सव संयोजक विमल शाह के नेतृत्व में सकल जैन समाज के श्रावक-श्राविकाएं पाली बाजार स्थित श्री शांतिनाथ जैन मंदिर में एकत्रित होंगे।
यहां मुख्य मंदिर में विराजित भगवान महावीर सहित अन्य प्रतिमाओं के समक्ष महोत्सव की पत्रिका अर्पित कर कार्यक्रमों का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा। इसके बाद संयोजक विमल शाह के नेतृत्व में श्रद्धालु सूरजपोल गेट स्थित श्री प्रसन्न गणपति मंदिर पहुंचेंगे। यहां भगवान गणेश को प्रथम निमंत्रण अर्पित कर महोत्सव की सफलता के लिए मंगलकामना की जाएगी।
आशीष डोसी ने बताया कि महोत्सव के सुचारु संचालन के लिए संघ कार्यालय का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा। यह शुभारंभ वरिष्ठ श्रावक-श्राविकाओं की उपस्थिति में नवकार महामंत्र के सामूहिक जाप के साथ होगा। कार्यालय शुभारंभ के उपरांत महोत्सव संयोजक विमल शाह के नेतृत्व में एक विशेष दल नगर के विभिन्न क्षेत्रों में घर-घर और समाजजनों के प्रतिष्ठानों पर जाकर कार्यक्रमों की जानकारी देगा। इसी के साथ महोत्सव के स्नेहभोज हेतु सहयोग राशि संग्रहण अभियान भी विधिवत शुरू किया जाएगा।
सकल जैन समाज ने सभी समाजजनों से अपील की है कि वे अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर महोत्सव को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने में सहयोग करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *