ऑटो पार्ट्स की दुकान में लगी भीषण आग,VIDEO:आधे घंटे तक होते रहे धमाके, 25 से ज्यादा स्कूटी और बाइक चपेट में आईं

अजमेर में मंगलवार दोपहर एक ऑटो पार्ट्स की दुकान में भीषण आग लग गई। आग के कारण करीब आधे घंटे तक क्षेत्र में धमाके होते रहे। धमाके की आवाज सुनकर कैसरगंज स्थित बाजे वाली गली में हड़कंप मच गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। दूर-दूर तक आग की लपटे दिखाई दी। आग के कारण दुकान में रखी करीब 25 से ज्यादा स्कूटी और बाइक चपेट में आ गई। सूचना मिलने पर क्लॉक टावर थाना प्रभारी भीखाराम काला पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंच गए। अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और टीम ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आगे देखिए घटना की तस्वीरें… हाई वोल्टेज के कारण लगी आग जानकारी के अनुसार कैसरगंज स्थित बाजे वाली गली में मंगलवार दोपहर 2 बजे हाई वोल्टेज आने से कई जगह पर शॉर्ट सर्किट हुआ। शॉर्ट सर्किट के कारण गली में स्थित पंकज ऑटोमोबाइल के तारों में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने दुकान में विकराल रूप धारण कर लिया। दुकान के अंदर ठीक होने के लिए खड़ी 25 से ज्यादा स्कूटी और बाइक चपेट में आ गईं। बाद में धमाके होना शुरू हो गए। आधे घंटे तक धमाके होते रहे। इससे आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। मामले की सूचना क्लॉक टावर थाना पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस और स्थानीय पार्षद भारती श्रीवास्तव मौके पर पहुंच गई। दुकान में हो रहे धमाकों को देखते हुए आसपास की भीड़ को मौके से दूर रखा गया। सूचना मिलने पर पंकज ऑटोमोबाइल का मालिक भी परिवार सहित मौके पर पहुंच गया। होम डेकोर की दुकान भी चपेट में आई आग ने धीरे-धीरे विकराल रूप धारण करना शुरू कर दिया। जिसके चलते ऑटो पार्ट्स के पास में स्थित एक होम डेकोर की दुकान भी आग की चपेट में आ गई। आग को भीषण होता देख दुकानों के ऊपर स्थित मकान से फैमिली को भी खाली करवाया गया। करीब 1 घंटे के भीतर आग पर अग्निशमन विभाग के दो गाड़ियों ने काबू पाया। क्लॉक टावर थाना प्रभारी भीखाराम काला ने बताया- ऑटोपार्ट्स के दुकान में भीषण आग लगी थी। पास की एक दुकान में आग पहुंच गई थी। अग्निशमन विभाग ने आग पर काबू पा लिया है। किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। होम डेकोर की दुकान में लाखों का नुकसान हुआ होम डेकोर की दुकान मालिक दिलीप पारवानी ने बताया कि आग के कारण उनकी दुकान में भी 4 लाख का नुकसान हुआ है। ऑटो पार्ट्स की दुकान में लगी आग की लपटे उनकी दुकान तक पहुंच गई। इससे सारा सामान जलकर राख हो गया। पड़ोस में हुए शॉर्ट सर्किट से उनके दुकान तक आग पहुंच गए। क्षेत्र की लाइट को बंद करवाया स्थानीय पार्षद भारती श्रीवास्तव ने बताया- वार्ड 16 स्थित केसरगंज बाजे वाली गली की घटना है। पंकज ऑटो मोबाइल की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई थी। आग में विकराल रूप धारण कर लिया। फायर ब्रिगेड की टीम के साथ स्थानीय लोगों ने मिलकर आग पर काबू पाया। क्षेत्र की लाइट को एक से डेढ़ घंटे के लिए बंद करवाया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *