भरतपुर जिले के खेड़ली मोड़ थाना इलाके में एक युवक का शव बाढ़ गंगा नदी के किनारे बहाव क्षेत्र में एक पेड़ से लटका मिला। ग्रामीण जब नदी के बहाव क्षेत्र की तरफ गए तो उन्हें शव दिखाई दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। युवक सोमवार से लापता था, जिसकी गुमशुदगी की FIR भी दर्ज करवाई गई थी। पेड़ से लटकी हुई थी युवक की बॉडी खेड़ली मोड़ थाना अधिकारी राजेश कसाना ने बताया कि आज पथैना और छोंकरवाड़ा के बीच बाढ़ गंगा नदी के बहाव क्षेत्र में लगे एक पेड़ से युवक का शव लटके होने की सूचना मिली थी। पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। शव को नीचे उतारा गया। थाने में युवक की गुमशुदगी की FIR दर्ज थी, इसलिए उसके शव की शिनाख्त हो गई। पुलिस ने बताया कि युवक कल सोमवार को घर से निकला था। इसके बाद वह घर नहीं पहुंचा। पुलिस लगातार युवक की तलाश कर रही थी। आज जब ग्रामीण बाढ़ गंगा नदी के बहाव क्षेत्र की तरफ गए तो, उन्होंने शव को लटका हुआ देखा। युवक के परिजनों को घटना की सूचना कर दी गई है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।


