किसी और से संबंध के शक में प्रेमिका की हत्या:प्रेमी ने खेत में बुलाकर साथियों संग किया गैंगरेप, हत्याकर शव फेंका; तीन आरोपी गिरफ्तार

पाकुड़ जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से गैंगरेप और हत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी लड़की का प्रेमी है। उसे शक था कि लड़की का किसी और से भी संबंध है। इसी वजह से उसने अपने साथियों के साथ मिलकर लड़की के साथ गैंगरेप किया फिर उसकी हत्या कर दी। 1 मार्च को खेत में मिला था शव थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि लड़की का शव 1 मार्च को हिरणपुर थाना क्षेत्र के मुर्गाडंगा से करीब 2 किलोमीटर दूर एक गेहूं के खेत से बरामद किया गया था। काफी छानबीन के बाद शव की पहचान हुई। मृतका के भाई की लिखित शिकायत पर हिरणपुर थाना में कांड संख्या 12/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई। तकनीकी पहलुओं की जांच के बाद हत्या का मुख्य कारण प्रेम प्रसंग सामने आया। एक साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग पुलिस ने इस मामले में हिरणपुर थाना क्षेत्र के बिंझामार निवासी रफायल सोरेन, खजूरडंगा निवासी एल्गिन टुडू और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि आरोपी रफायल सोरेन का नाबालिग लड़की से पिछले एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। एक ही गोत्र के होने के कारण उनकी शादी संभव नहीं थी। इसी बीच, रफायल को लड़की का किसी और से संबंध होने का शक हो गया। उसने सोहराय पर्व के दिन अपने तीन साथियों के साथ लड़की को खेत के पास बुलाया। लड़की के विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ गैंगरेप किया और फिर उसकी हत्या कर दी। थाना प्रभारी विनय कुमार ने यह भी बताया कि अभी तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक अन्य हत्यारोपी की पहचान हो चुकी है और उसे भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *