फरीदकोट में आवारा कुत्तों ने 2 भाईयों को काटा:घर के बाहर खेलते समय हमला बोला, लोग बोले- सुप्रीम कोर्ट की हिदायतें भी बेअसर

फरीदकोट जिले के कोटकपूरा शहर में आवारा कुत्तों द्वारा दो छोटे बच्चों को काटे जाने का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे सगे भाई हैं और महज तीन दिन के अंतराल में कुत्तों ने दोनों पर हमला कर दिया। फिलहाल दोनों का सिविल अस्पताल से इलाज चल रहा है। बच्चों के पिता राकेश कुमार ने बताया कि आवारा कुत्तों ने 27 फरवरी को उनके 13 वर्षीय बड़े बेटे युवराज को घायल किया और 2 मार्च को उनके 6 वर्षीय छोटे बेटे बोहन को काट लिया। उस समय बच्चे घर के पास खेल रहे थे। उन्होंने कहा कि ये कुत्ते खासकर छोटे बच्चों और बुजुर्गों को निशाना बनाते हैं। कई मामलों में बच्चों को स्कूल जाते समय और बुजुर्गों को सुबह-शाम टहलते समय कुत्तों ने काटा है। इस समस्या को लेकर सम्सजसेवी प्रदीप मित्तल व हरिंदर सिंह आहूजा ने बताया कि कई बार प्रशासन को शिकायतें दी गईं, लेकिन अब तक हालात में कोई बड़ा सुधार नहीं हुआ है। भले ही सुप्रीम कोर्ट द्वारा आवारा कुत्तों की देखभाल और प्रबंधन को लेकर स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर उनका पालन होता नजर नहीं आ रहा। यहां देखें फोटो… आवश्यक कार्रवाई में जुटा हुआ है प्रशासन-ईओ नगर काउंसिल इस मामले में जब नगर काउंसिल कोटकपूरा के ईओ अमृत लाल से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि प्रशासन की ओर से आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि आवारा कुत्तों के टीकाकरण के लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं और उनकी देखभाल के लिए 2 एकड़ जमीन की तलाश की जा रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही इस समस्या के समाधान के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे, जिससे शहरवासियों को राहत मिल सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *