हवन यज्ञ से वातावरण होता है शुद्ध : आचार्य हंस राज शास्त्री

भास्कर न्यूज | जालंधर आर्य समाज मंदिर, शहीद भगत सिंह नगर में यज्ञ करवाया गया। मुख्य यजमान प्रिंस आहुजा और गीतांजलि आहुजा ने हवन किया। आचार्य हंसराज ने यज्ञ संपन्न करवाया। भजन गायिका सोनू भारती और रवि पौड़वाल ने भजन सुनाए। इस अवसर पर आचार्य हंसराज शास्त्री ने कहा कि आहार पर बहुत कुछ आश्रित है। हमारे ग्रंथो में कहा गया है आहार ही हमारे शरीर तथा मन को संतुलित रखता है। भगवान श्री कृष्ण ने गीता में कहा है कि हमें अति खट्टा या अति मीठा का प्रयोग अपने आहार में नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हवन यज्ञ से वातावरण भी शुद्ध होता है। इस मौके पर महामंत्री हर्ष लखनपाल, प्रधान रणजीत आर्य, डॉ.सुधीर शर्मा, ओमप्रकाश मेहता, इयान आहूजा, उमा शुक्ला, जसविंदर कालिया, अनिल कोहली, चौधरी हरिचंद, सुरिंदर खन्ना, वेद कुमार भाटिया, सुनीत भटिया, राजीव शर्मा, अमरनाथ आर्य व अन्य मौजूद रहे। यज्ञ में आहुतियां डालते यजमान (दाएं) भजन प्रस्तुत करते कलाकार।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *