भास्कर न्यूज | राजनांदगांव भारतीय मजदूर संघ की मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ के प्रदेश पदाधिकारियों दोनों प्रदेशों में निवासरत केन्द्रीय पदाधिकारियों अखिल भारतीय महासंघों के अध्यक्ष, महामंत्रियों की 9 व 10 मार्च को डोंगरगढ़ के क्षीरपानी परिसर में आयोजित की गई है। क्षेत्रीय बैठक की तैयारियों को लेकर सोमवार दोपहर भारतीय मजदूर संघ के मध्यक्षेत्र के संगठन मंत्री सुनील किरवई की उपस्थिति में व्यवस्था में लगे भामसं कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में क्षेत्रीय संगठन मंत्री ने बैठक की व्यवस्था को लेकर अब तक हुई तैयारियों का ब्यौरा प्राप्त किया। व्यवस्था में लगने वाले कार्यकर्ताओं को करणीय कार्यों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया।


