तोंगपाल| सुकमा जिले के पालेम स्थित सीआरपीएफ की 188वीं बटालियन के कैंप में सिविक एक्शन प्रोग्राम व मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। इसमें पालेम सहित सेंद्रापाल, जगुमुंडा व डोकरीपारा के ग्रामीण शामिल हुए। कैंप में स्कूली बच्चों को पढ़ने-लिखने का सामान, ग्रामीणों को साइकिल, कपड़े, बर्तन सहित अन्य सामग्री, युवाओं को खेल सामग्री, किसानों को खेती के औजार, पंचायत भवन के लिए टीवी सहित अन्य सामान बांटा गया।


