कवर्धा| शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कवर्धा में स्वीकृत प्रशिक्षण अधिकारी के रिक्त पदों पर भर्ती होगी। विभिन्न व्यवसाय विषयों के लिए प्रशिक्षण सत्र 2024-25 में मेहमान प्रवक्ता (गेस्ट लेक्चरर) के लिए निर्धारित प्रारूप में आवेदन मंगाए गए हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 10 मार्च है। स्पीड/पंजीकृत डाक के माध्यम से प्राप्त आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे। भर्ती संबंधित विज्ञापन को कबीरधाम जिले की अधिकृत वेबसाइट में अपलोड किया गया है।


