जालोर में कफन लेकर कलेक्ट्रेट के सामने बैठी बुजुर्ग मां:बोली- बेटा गया, कुछ नहीं बचा; कहा- खुलासा हो, नहीं तो यही प्राण त्याग दूंगी

जालोर में 18 महीने पहले हुए गणपत सिंह हत्या कांड के खुलासे की मांग को लेकर 80 साल की मां और 65 साल की पत्नी पिछले 5 दिन से भूख हड़ताल पर कलेक्ट्रेट के सामने बैठी हैं। मां हवा कंवर ने कहा- मेरे हाथ से मेरा बेटा गया अब कुछ नहीं बचा, सरकार भी पता नहीं क्या कर रही है। सरकार चाहे तो सुबह पूरा हत्याकांड खोल सकती है। सब सरकार के हाथ में है। सरकार को बुजुर्ग महिला का भी कोई ख्याल नहीं हैं। इस बार अब तक कोई अधिकारी भी मिलने नहीं आए अब तो एक ही ईशा की मेरे बेटे की मौत का राज खुले और हत्यारे गिरफ्तार हो। तबी भूख हड़ताल समाप्त होगी। इस बार कफन साथ लेकर आई हुं। या तो राज खुले नहीं तो यही प्राण त्याग दूंगी। बार-बार धरना दे रही बुजुर्ग मां 18 महीने पहले रामसीन थाना क्षेत्र के मांडोली में गणपत सिंह की हत्या हुई थी। उसके बाद परिजनों ने कई बार जालोर जिला कलेक्ट्रेट व रामसीन थाने के सामने धरना प्रदर्शन किया और पत्नी ने गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर न्याय की मांग भी की थी। कोई खुलासा नहीं हुआ तो 2 माह पहले जिला कलेक्ट्रेट के सामने 80 की मां समेत पत्नी, 2 भाभी व 1 भाई, 9 दिन तक भूख हड़ताल पर बैठे थे। उसके बाद प्रशासन व सांसद ने जल्द हत्या का खुलासा करने का आश्वासन दिया था। जिस पर परिजनों ने एक माह में खुलासा करने की चेतावनी देकर भूख हड़ताल समाप्त कर धरना स्थगित किया था। उसके बाद भी खुलासा नहीं हुआ तो फिर 27 फरवरी से फिर मृतक की 80 की मां व उसकी 65 साल की पत्नी जिला कलेक्ट्रट के सामने कफन लेकर धरने पर बैठ गई। यह खबरे भी पढ़े…जालोर में 3 दिन से 80-साल की मां धरने पर:बेटे के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ी; कहा- न होली मनाएंगे, न भूख हड़ताल खत्म करेंगे जालोर में धरने पर बैठी 80 साल की बुजुर्ग मां:बोलीं- बेटे के हत्यारों को गिरफ्तार करें; भाई ने कहा- होली के सब रंग फीके पड़े 80 साल की मां ने 9 दिन बाद भूख-हड़ताल तोड़ी:सांसद ने जूस पिलाकर धरना स्थगित करवाया; बेटे के हत्यारों को सजा की मांग हत्यारों को सजा दिलाने 80 साल की मां भूख-हड़ताल पर:व्यापारी की पत्नी अमित शाह को पत्र लिख चुकी; कीचड़ में औंधे मुंह पड़ी मिली थी लाश

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *