बैकुंठपुर| जिले में किसानों की डिजिटल आईडी बनाने के साथ सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे पहुंचाने के उद्देश्य से एग्रीस्टैक परियोजना के तहत 5 मार्च से पंजीयन शुरू किया जा रहा है। कलेक्टर चंदन त्रिपाठी के निर्देश पर बैकुंठपुर, पटना, पोड़ी-बचरा और सोनहत तहसील के 281 गांवों में दो दिवसीय शिविर आयोजित किए जाएंगे। कलेक्टर ने बताया कि पंजीयन निशुल्क होगा और किसानों को आधार कार्ड व आधार से लिंक्ड मोबाइल नंबर शिविर स्थल पर प्रस्तुत करना होगा। शिविर का आयोजन सुबह 9.30 से शाम 5.30 बजे तक होंगे।


