झालावाड़ के बकानी कस्बे के रावडबर्डी सरोतिया मोहल्ले में घर पर अकेली एक बुजुर्ग महिला को अज्ञात लोगो ने प्रसाद खिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद आरोपी जेवरात लूटकर फरार हो गए। महिला ने अज्ञात चोरों के खिलाफ बकानी पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है। जानकारी के अनुसार गोपाली बाई गुर्जर (60) अपने घर पर अकेली थी। इस दौरान वहां पहुंचे अज्ञात लोगो ने महिला को प्रसाद खिलाया। जिससे वह बेहोश हो गई। जिसके बाद अज्ञात चोर उसके पैरों में पहने हुए डेढ़ किलो चांदी के कड़े, चांदी की चैन व नाक का लोंग लेकर हुए फरार हो गए। होश आने पर महिला को वारदात का पता चला। जिसकी सूचना महिला ने पुलिस और पड़ोसियों को दी। बकानी थाना पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है।


