रांची | हाईकोर्ट में सोमवार को अपराधी सुरेंद्र सिंह रौतेला उर्फ सुरेंद्र बंगाली की याचिका पर सुनवाई हुई। प्रार्थी ने सजा माफी के मामले में कुछ नए तथ्य पेश करने के लिए अदालत से समय मांगा। अदालत ने आग्रह को स्वीकार करते हुए सुनवाई एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दी। सुरेंद्र बंगाली ने राज्य सजा पुनरीक्षण बोर्ड से वर्ष 2023 और वर्ष 2024 में आवेदन को खारिज किए जाने के खिलाफ याचिका दायर की है। बंगाली ने सुप्रीम कोर्ट के वर्ष 2024 के जोसेफ बनाम स्टेट ऑफ केरल एवं अन्य का हवाला देते प्रीमेच्योर रिलीज करने का आग्रह किया गया है। अदालत को बताया गया कि सजा सुनाए जाने के बाद वह 25 साल 4 माह से अधिक का समय जेल में बिता चुका है।


