सिटी रिपोर्टर| रांची रांची जिला में शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत कुल 121 स्कूलों में नामांकन होगा। नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। डीसी ने सोमवार को ऑनलाइन पोर्टल को लांच किया। अब www.rteranchi.in बेवसाइट पर जाकर आवेदन किया जा सकता है। 4 से 31 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन किया जाएगा। इस मौके पर डीसी ने कहा कि आरटीई के तहत नामांकन के लिए नियमों का पालन नहीं करने वालों स्कूल प्रबंधकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शिकायत मिलने पर स्कूल की मान्यता रद करने की अनुशंसा की जाएगी।


