रायपुर में होली पर युवक ने फेंका गुब्बारा…VIDEO:शिकायत नहीं मिली तो पुलिस ने खुद केस दर्ज किया, कार भी जब्त

होली के पहले हुड़दंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही रायपुर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की। जहां कार सवार युवकों के राहगीरों पर पानी से भरे गुब्बारे फेंके, जिसकी औपचारिक शिकायत नहीं मिली, फिर भी पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेकर केस दर्ज किया और वाहन जब्त कर लिया। मामला गुढ़ियारी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, 2 मार्च को भारतमाता चौक से कोटा जाने वाले मार्ग पर टाटा हैरियर (CG/04/PW/8922) में सवार कुछ युवक सनरूफ से बाहर निकलकर राहगीरों पर गुब्बारे फेंकते दिखे। उस समय वाहन चल रहा था, जिससे सड़क दुर्घटना की आशंका बढ़ गई थी। वीडियो वायरल होने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया। देखिए ये 2 तस्वीरें- देवपुरी निवासी युवक की कार गुढ़ियारी थाना पुलिस ने मामले में स्वयं प्रार्थी बनकर अपराध क्रमांक 100/26 दर्ज किया। आरोपी चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281 के तहत केस पंजीबद्ध किया गया। जांच के दौरान वाहन स्वामी विजय कुकरेजा, निवासी देवपुरी, की कार को जब्त कर लिया गया है। त्योहार के नाम पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहार के नाम पर किसी भी तरह की लापरवाही या दूसरों की जान जोखिम में डालने वाली हरकत स्वीकार नहीं की जाएगी। संबंधित लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई जारी है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि होली शांति और सद्भाव के साथ मनाएं। किसी भी संदिग्ध या आपत्तिजनक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *