जालंधर में युवक ने फंदा लगाकर दी जान:परिजन बोले- मकान मालिक ने लगाया चोरी का आरोप, पत्नी से भी परेशान

जालंधर के बस्ती शेख कोट मोहल्ला में एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान कोट मोहल्ला निवासी गौतम के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, गौतम मंगलवार शाम काम से घर लौटा और अपने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। पारिवारिक सदस्य साहिल ने बताया कि गौतम पहले से ही अपनी पत्नी से परेशान चल रहा था। इसके अलावा, मकान मालिक ने उस पर चोरी के झूठे आरोप लगाकर 50 हजार रुपए की मांग करनी शुरू कर दी थी। परिवार का आरोप है कि इन्हीं परेशानियों के चलते गौतम ने यह कदम उठाया। पुलिस कंट्रोल रूम को मिली थी सुसाइड की सूचना : एसीपी एसीपी आतीश भाटिया ने बताया कि थाना पांच की टीम को कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि कोट मोहल्ला में एक युवक ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। उन्होंने बताया कि युवक पिछले कुछ दिनों से परेशान था, लेकिन उसने अपनी परेशानी किसी से जाहिर नहीं की थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है और पारिवारिक सदस्यों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *