मोगा में नशा तस्करी के 5 आरोपी गिरफ्तार:हेरोइन, डोडा पोस्त और अवैध शराब बरामद, NDPS एक्ट में केस

मोगा पुलिस ने नशे पर कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हेरोइन, डोडा पोस्त और अवैध शराब भी बरामद की है। पुलिस केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। सूचना के आधार पर मल्लियां वाला कब्रिस्तान के पास से राजविंदर सिंह उर्फ राजा (निवासी मुल्लापुर, हाल आबाद न्यू टाउन मोगा) को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 15 ग्राम हेरोइन मिली। दूसरे मामले में बलखंडी चौकी टीम ने गश्त के दौरान करमजीत सिंह उर्फ पम्मा (निवासी दोलेवाला) को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 9 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। तीसरे मामले में मसा सिंह (निवासी गांव दोलेवाला) को पकड़ा। उसके पास से 2 किलो डोडा चूरा पोस्त बरामद किया गया। चारों पर एक्ट में केस दर्ज चोथे मामले में पुलिस ने निरेवैर सिंह गोपी (निवासी नूरपुर हकीमा) को गिरफ्तार किया। उसके पास से 10 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने चारों आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। पूछताछ के बाद इन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। 5वें पर एक्साइज एक्ट में केस पांचवे मामले में बलविंदर सिंह उर्फ मुखा (निवासी गांव शेरपुर तायबां) को गिरफ्तार किया। उसके पास से 50 बोतल अवैध शराब बरामद हुई। इस मामले में आरोपी के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *