रांची| जिला वॉलीबॉल संघ द्वारा रांची जिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 20 मार्च से किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य जिले में वॉलीबॉल खेल को बढ़ावा देना और प्रतिभावान खिलाड़ियों को चिन्हित करना है। प्रतियोगिता में केवल रांची जिले की टीमें ही भाग ले सकते हैं। इच्छुक टीमें आयोजन से जुड़े पदाधिकारियों से संपर्क कर 18 मार्च तक अपनी एंट्री जमा कर सकती है।


