ग्रामीण बैंक को राज्य सरकार का बैंक घोषित करवाने का प्रयास करना चाहिए : अश्विनी कुमार

रांची | भारतीय स्टेट बैंक के प्रबंध निदेशक अश्विनी कुमार तिवारी ने झारखंड प्रवास के दौरान सोमवार को झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के रांची प्रधान कार्यालय का दौरा किया। बैंक के अध्यक्ष मदन मोहन बरियार ने प्रबंध निदेशक अश्विनी तिवारी के समक्ष वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान बैंक द्वारा विभिन्न व्यावसायिक क्षेत्रों में हासिल उपलब्धियों की जानकारी दी। प्रबंध निदेशक ने आह्वान किया कि झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक को राज्य सरकार का बैंक घोषित करवाने के लिए प्रयास करना चाहिए। स्टेट बैंक पटना मंडल के मुख्य महाप्रबंधक, झारखंड के महाप्रबंधक और रांची के आंचलिक उप महाप्रबंधक मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *