साइड नहीं देने पर महिला को चप्पल से पीटा VIDEO:कोरबा में महिला ई-रिक्शा चालक से हुआ विवाद, युवक ने कर दी पिटाई

कोरबा के मानिकपुर चौकी क्षेत्र में साइड देने की बात को लेकर महिला और युवक के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। युवक ने महिला की चप्पलों से दनादन पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। महिला ई-रिक्शा चालक है और उसने युवक पर बदसलूकी, गाली-गलौज और मारपीट का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना बुधवारी मुख्य मार्ग की है। महिला और युवक के बीच मारपीट का वीडियो वायरल दरअसल, सोशल मीडिया पर एक महिला और युवक के बीच मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि गुस्से में एक महिला पहले एक युवक को चप्पल से मारने की कोशिश करती है। लेकिन युवक उसका चप्पल छीन लेता है और उसपर एक के बाद एक सात बार चप्पल से पिटाई करता है। इतना ही नहीं, वह उसके साथ गाली-गलौज भी करता है। दोनों के बीच विवाद की असली वजह उस वक्त पता चली जब मामला थाने पहुंचा। पता चला कि सड़क पर चलते वक्त साइड नहीं देने को लेकर युवक की महिला के साथ मारपीट हुई थी। वीडियो में मार खाने वाली का नाम सोनिया है और वो ई-रिक्शा चलाती है। वहीं आरोपी युवक मानिकपुर क्षेत्र का रहने वाला है और अपने पिता के साथ आटा चक्की में काम करता है। युवक के खिलाफ महिला ने की शिकायत सोनिया ने मानिकपुर चौकी में युवक के खिलाफ शिकायत की। उसने युवक पर बदसलूकी, गाली-गलौज और मारपीट का आरोप लगाया है। महिला चालक ने कि वह सवारी छोड़कर घर लौट रही थी, तभी एक्टिवा सवार युवक ने उसे साइड देने के लिए कहा। इसी बीच साइड को लेकर युवक उसके साथ गाली-गलौज करने लगा। जब सोनिया ने विरोध किया, तो युवक ने सड़क किनारे अपनी स्कूटी खड़ी कर उसके साथ बदसलूकी शुरू कर दी। इतना ही नहीं, वो महिला को गाली देने लगा। चप्पलों से पिटाई के बाद मौके से हुआ फरार इस पर सोनिया को भी गुस्सा आ गया और उसने चप्पल से युवक की पिटाई की कोशिश की। दोनों के बीच झूमाझटकी हुई। इसी दौरान युवक ने सोनिया के हाथ से उसका चप्पल छीन लिया और उल्टा दे दनादन चप्पलों की बारिश कर दी। युवक ने सोनिया को सात बार चप्पल से पिटाई की। बाद में चप्पल को दूर फेंक दिया। इस दौरान महिला चालक मदद के लिए चिल्लाती रही, लेकिन कोई आगे नहीं आया। इसके बाद युवक मौके से फरार हो गया। मानिकपुर चौकी प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मारपीट की परिस्थितियों की जांच कर रही है। …………… ये खबर भी पढ़ें… रायपुर बस स्टैंड में लाठी-डंडे से पीटा..VIDEO: सवारी के लिए एक-दूसरे पर जमकर चलाए लात-घूंसे, हफ्तेभर पहले मैनेजर की भी हुई थी पिटाई छत्तीसगढ़ के रायपुर बस स्टैंड में सवारी के लिए लड़कों ने एक-दूसरे की लाठी-डंडे और लात-घूंसे से जमकर पिटाई की। वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई है। हमले में कई लोगों को चोटें आई है। यहीं हफ्तेभर पहले मैनेजर की भी पिटाई हुई थी। मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *