नशा मुक्ति का संदेश देने मेडिटेशन कराया

भास्कर न्यूज | बैकुंठपुर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में 89वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती पर सात दिवसीय धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ। इसमें 12 ज्योतिर्लिंग की झांकी, 12 फीट ऊंचे शिवलिंग की स्थापना, स्वर्ग दर्शन आध्यात्मिक चित्र प्रदर्शनी और नशा मुक्ति चित्र प्रदर्शनी शामिल रही। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसपी कोरिया रवि कुमार कुर्रे रहे। उन्होंने झांकी और प्रदर्शनी का निरीक्षण कर कहा कि इस आयोजन के माध्यम से सभी ज्योतिर्लिंगों के दर्शन एक ही स्थान पर हो गए। कार्यक्रम में अध्यात्म और नशा मुक्ति अभियान पर विशेष जोर दिया गया। सेवा केंद्र संचालिका बीके रेखा बहन ने आध्यात्मिक चित्र प्रदर्शनी की उपयोगिता बताते हुए कहा कि यह एक विश्वविद्यालय है, जहां अध्यात्म की शिक्षा दी जाती है। इस शिक्षा का उद्देश्य मनुष्य को देवी-देवताओं जैसा बनाना है। उन्होंने कहा कि परमपिता निराकार शिव ही हमें इस मार्ग पर ले जाते हैं। सभी धर्मों में उन्हें ज्योति रूप में स्वीकार किया गया है। उन्होंने समझाया कि भगवान एक हैं, बस पूजा के तरीके अलग-अलग हैं। इस मौके पर महेश मिश्रा, डॉ. ज्ञानेंद्र कुशवाहा और शिक्षिका पूनम बहन उपस्थित रहीं। महाशिवरात्रि पर्व पर विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए लोगों को आध्यात्म से जोड़ा जा रहा है। 1 मार्च से निशुल्क सात दिवसीय राजयोग मेडिटेशन कोर्स शुरू हुआ। इसका समय सुबह 8 से 9 और 9 से 10 बजे तक रखा गया है। वहीं, शाम को 6 से 7 और रात 7 से 8 बजे तक सत्र होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *