शेयर बाजार गिरावट के साथ कुल सकता है:अमेरिकी बाजार 2.64% तक की गिरावट के साथ बंद, FIIs ने ₹11,639 करोड़ के शेयर बेचे

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन आज यानी मंगलवार (4 मार्च) को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिल सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि कल यानी, 3 मार्च को अमेरिकी बाजार 2.6% तक की गिरावट के साथ बंद हुए हैं। वहीं गिफ्टी निफ्टी में 0.13% की गिरावट है। ग्लोबल मार्केट में मिला-जुला कारोबार सोमवार को 112 अंक गिरा था सेंसेक्स हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार (3 मार्च) को सेंसेक्स 112 अंक गिरकर 73,085 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में 5 अंकों की गिरावट रही, यह 22,119 के स्तर बंद हुआ। सुबह सेंसेक्स ने हरे निशान में खुलने के बाद 73,649 का डे-हाई बनाया था। यानी, ऊपरी स्तरों से बाजार में करीब 550 अंकों की गिरावट आई। बैंक और मीडिया शेयर सबसे ज्यादा टूटे। निफ्टी मीडिया इंडेक्स 1.10% और बैंक इंडेक्स 0.48% गिरकर बंद हुआ। निफ्टी रियल्टी में सबसे ज्यादा 1.26% की तेजी रही। मेटल और आईटी इंडेक्स में भी 1% से ज्यादा की तेजी रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *