निवाई में कोथूल-लालसोट रोड पर भूटिया गांव के पास मंगलवार देर शाम तीन गाड़ियों की आमने सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए। जिनमें से एक की जांघ की हड्डी टूट गई। हादसे की सूचना मिलते ही निवाई सदर थाना क्षेत्र की गुंसी पुलिस चौकी से एएसआई मदन लाल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। 108 एम्बुलेंस स्टाफ, जिसमें पायलट मोहम्मद जमील और ईएमटी गुलबाज़ अहमद शामिल थे, ने घायलों को तुरंत उप जिला चिकित्सालय निवाई पहुंचाया। ये हुए घायल एएसआई मदनलाल ने बताया कि घायलों में लालसोट (दौसा) निवासी हनीफ फकीर पुत्र बाबू फकीर, दूनी टोंक निवासी राम कल्याण सोनी पुत्र मदनलाल सोनी, अक्षत सोनी और सागर अंकुर तिवारी शामिल हैं। एक घायल की हड्डी टूटी चिकित्सकों के अनुसार, हनीफ फकीर की जांघ की हड्डी (फीमर) टूट गई है, जबकि अन्य घायलों को हल्की चोटें आई हैं और उनका उपचार जारी है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर हाईवे पर यातायात को सुचारू कराया। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।


