रानोली थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-52 पर मंगलवार शाम सड़क हादसा हो गया। कार और थार गाड़ी की आमने-सामने की टक्कर में स्विफ्ट कार चालक बाबूलाल की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना में चार अन्य लोग घायल हो गए। एक तरफा चल रहा था ट्रैफिक सड़क मरम्मत कार्य के कारण हाईवे पर यातायात एक तरफा चल रहा था। इसी दौरान सीकर की ओर आ रही स्विफ्ट कार को तेज रफ्तार थार गाड़ी ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। घायलों को तुरंत सीकर के एसके अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने झुंझुनू के मुकुंदगढ़ निवासी स्विफ्ट कार चालक बाबूलाल को मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना में होम गार्ड गंभीर घायल घायल हुए लोगों में पूजा, विष्णु पारीक, इनायत अली और होमगार्ड जवान मुकेश शर्मा शामिल हैं। होमगार्ड जवान मुकेश की हालत गंभीर बताई जा रही है, और उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मृतक बाबूलाल के शव को एसके अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। रानोली थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।


