उदयपुर गुजरात के मुंद्रा पोर्ट से रेल मार्ग से सीधी कनेक्टिविटी वाला चौथा शहर बन गया है। मेवाड़ से सीधे विदेशों में माल पहुंचाने के लिए रेलवे की ओर से पहली बार एक्सपोर्ट ट्रेन शुरू की गई है। खेमली डिपो से सोमवार रात 10 बजे 45 कंटेनर का रैक मुंद्रा पोर्ट के लिए रवाना हुआ। इसमें पैकिंग मटेरियल्स, प्लास्टिक मटेरियल, प्लाईवूड, पॉली बैग्स आदि सामान भेजे गए। यह ट्रेन वाया हिम्मतनगर होते हुए 630 किमी का सफर तय कर मंगलवार रात मुंद्रा पोर्ट पहुंचेगी। प्रदेश में जोधपुर, जयपुर, कोटा का भी रेल मार्ग के जरिए मुंद्रा पोर्ट से सीधा जुड़ाव है। ट्रेन के एक कंटेनर में 31 टन सामान भेजा जा सकता है। इसका किराया 50 हजार रुपए रहेगा। इसमें जीएसटी और फैक्ट्री से खेमली कॉनकोर डिपो तक सामान लाने का किराया भी शामिल है। ट्रेन के 45 कंटेनर में 1395 टन माल भेजा जा सकेगा। प्रत्येक कंटेनर 40 फीट लंबा है। भविष्य में 20 फीट ऊंचाई वाला कंटेनर भी लाया जाएगा। मेवाड़ में अभी तक सड़क मार्ग से ही मुंद्रा पोर्ट तक सामान भेजने की सुविधा थी। खेमली डिपो भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड (कॉनकॉर) के अंतर्गत आता है। यह रेलवे का निगम है। फायदा : पोर्ट पर सीधी एंट्री, अनलोडिंग में भी वेटिंग नहीं
यह ट्रेन रेलवे के डायरेक्ट पोर्ट एंट्री (डीपीई) अभियान के तहत शुरू की गई है। यानी ट्रेन को पोर्ट पर सीधी एंट्री मिलेगी। पोर्ट पर माल खाली करने के लिए भी वेटिंग नहीं होगी। जबकि, सड़क से माल ले जाने वाले ट्रकों को अनलोडिंग के लिए कई बार 1-2 दिन तक इंतजार करना पड़ जाता है। इसमें एजेंट का भी रोल होता है। ट्रकों के लिए पोर्ट पर एजेंट के क्लीयरेंस लेने के बाद ही माल खाली किया जा सकता है। जबकि, रेलवे में यह नहीं होगा। उदयपुर से फेल्सपार-क्वार्ट्ज-मार्बल, सेंड स्टोन, कृषि उत्पाद भेजे जाते हैं विदेश खेमली में कॉनकोर डिपो को शुरू हुए 15 साल हो गए हैं। यहां से अभी तक डोमेस्टिक माल ही सप्लाई हो रहा था। अब पहली बार एक्सपोर्ट ट्रेन की सुविधा शुरू की गई है। लेकिन, अब भी ट्रेन से माल भेजने में व्यापारियों का रुझान कम है। क्योंकि, रेलवे का किराया अधिक है। अभी उदयपुर से सड़क मार्ग के जरिए रोज औसतन 300-400 ट्रक मुंद्रा पोर्ट के लिए जा रहे हैं। उदयपुर व आसपास के एरिया में ट्रांसपोर्टेशन से जुड़े करीब 700-800 व्यापारी हैं। उदयपुर में उदयपुर, नाथद्वारा, ऋषभदेव से फेल्सपार मिनरल, क्वार्ट्ज मिनरल, मार्बल, सेंड स्टोन, कृषि उत्पाद, पैकिंग मेटेरियल जैसे माल भेजा जाता है। ऑल राजस्थान ट्रांसपोर्ट यूनियन के अध्यक्ष भगवान सिंह भाटी का कहना है कि रेलवे अगर किराया कम करता है तो व्यापारियों को इस सुविधा का फायदा होगा। शुभारंभ में ये मौजूद रहे : ट्रेन का शुभारंभ सोमवार शाम 5 बजे खेमली डिपो पर हुआ। इस दौरान मंडल रेल प्रबंधक अजमेर राजू भूतड़ा, उदयपुर कलेक्टर नमित मेहता, यूडीए आयुक्त राहुल जैन, सीनियर डीओएम अजमेर जितेंद्र मीना, सीनियर डीएसटीई अजमेर राम अवतार मीना, सीनियर डीईएन संदीप सहित भरत राठौर, गगन दीप सिंह शामिल हुए। ये चुनौतियां भी


