गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम बोले:43 भर्तियों की जांच चालू, 331 पकड़े, औरों को भी पकड़ेंगे

विधानसभा में गृह और कारागार की अनुदान मांगों पर बहस की रिप्लाई में गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने पिछली कांग्रेस सरकार पर जमकर हमले किए। पेपर लीक और संगठित अपराधों पर सरकार के कड़े कदमों की पालना के लिए पुलिस की पीठ थपथपाई। बेढ़म ने कहा कि कांग्रेस राज में 2023 में पुलिस का बजट 8438 करोड़ बजट था, जिस हमने बढ़ाकर 9838 करोड़ किया और इस साल कांग्रेस की तुलना में 27.25 प्रतिशत बजट की बढ़ोतरी की है। कांग्रेस राज में पुलिस पिटती थी और इनके नेता अपराधियों को संरक्षण देते थे, लेकिन सीएम भजनलाल शर्मा ने सरकार गठन के साथ ही दिसंबर 2023 में एसआईटी गठित की। अभी 43 भर्ती परीक्षाओं की जांच चल रही है। 27 भर्ती परीक्षाओं में अन्य अनियमितताओं की जांच चल रही। पेपर लीक के अपराध में 331 लोगों को पकड़ा जा चुका है। विपक्ष ने कहा- मगरमच्छ कब पकड़ोंगे? तो बेढ़म बोले- अभी 1 साल ही हुआ है, सबको पकड़ेंगे। 4 साल बाकी है। 17 हजार केस कम दर्ज हुए : बेढ़म ने कहा कि 2023 में प्रदेश में 2,31000 केस दर्ज हुए थे, वहीं भाजपा राज में 2024 में 2,13000 केस दर्ज हुए। ये आ गया नाथी का बाड़ा : पेपर लीक पर कार्रवाई के आंकड़े देने से पहले पेज खोलते ही मंत्री के मुंह से निकला-अब आ गया देखो- नाथी का बाड़ा। हमने युवाओं से जीरो पेपर लीक का वादा किया था। हमारी सरकार में जीरो पेपर लीक हुएं। अपराधी पकड़े, इसलिए कोई पेपर आउट नहीं हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *