चित्तौड़गढ़ में दिन में गर्मी बढ़ने लगी है जबकि रात का टेंपरेचर लगातार डाउन हो रहा है। आसपास के इलाकों में बदलते मौसम का असर भी चित्तौड़गढ़ में देखा जा रहा है। मंगलवार सुबह की शुरुआत भी तेज धूप और गर्मी के साथ हुई। मौसम विभाग के अनुसार आगामी एक हफ्ते तक मौसम साफ और शुष्क रहेगा। वहीं, आज मंगलवार और बुधवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी आने की संभावना है। इसका कारण उत्तरी हवाओं को माना जा रहा है। न्यूनतम तापमान में आई गिरावट राजस्थान में पिछले कई दिनों से लगातार मौसम में बदलाव आ रहा है। चित्तौड़गढ़ में इस साल फरवरी महीने से ही गर्मी का असर देखने को मिल गया है। हालांकि टेंपरेचर में उतार-चढ़ाव अभी भी जारी है। पिछले दो-तीन दिनों से रात को टेंपरेचर डाउन हो रहा है। वही अधिकतम तापमान में सोमवार को बढ़ोतरी देखी गई है। अधिकतम तापमान में 2.1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है जबकि न्यूनतम तापमान में 2.9 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। अब रात का तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसी तरह, दिन का तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। रविवार को अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मंगलवार सुबह की शुरुआत तेज धूप और गर्मी के साथ हुई। उत्तरी हवाओं का रहेगा प्रभाव मौसम विभाग के अनुसार चित्तौड़गढ़ में आगामी एक हफ्ते तक मौसम साफ और शुष्क रहेगा। लेकिन मंगलवार और बुधवार को उत्तरी हवाओं के चलने से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री गिरावट दर्ज की जाएगी। इसके बाद फिर से मौसम में बदलाव होगा और टेंपरेचर में बढ़ोतरी होगी।


