घर के सामने पार्किंग को लेकर विवाद:नेशनल बैडमिंटन प्लेयर पर तलवार से हमला VIDEO,पिता-दादा भी घायल हुए

सीकर के कोतवाली थाना इलाके में आज सुबह घर के सामने पार्किंग करने की बात को लेकर विवाद हो गया। पड़ोसी युवक और उसके परिवार ने बैडमिंटन के नेशनल प्लेयर पर तलवार से हमला कर दिया। घटना में बैडमिंटन नेशनल प्लेयर के पिता और दादा भी घायल हुए। फिलहाल नेशनल बैडमिंटन प्लेयर को गंभीर हालत में इलाज के लिए जयपुर रैफर किया गया है। जबकि उसके पिता और दादा घर ही हैं। गंभीर घायल बैडमिंटन प्लेयर का नाम नमन शर्मा (17) निवासी नला का बालाजी नानी गेट के पास है। जो अपने पिता कमल शर्मा के साथ घर के पास ही बैडमिंटन एकेडमी चलाता है। नमन शर्मा के दादा जगदीश ने बताया कि घर के सामने के पड़ोसी नवीन पुत्र वल्लभचंद और उसके परिवार के लोग पिछले करीब 10-15 दिनों से झगड़ा कर रहे थे। आज सुबह 5 बजे के करीब बैडमिंटन एकेडमी में कुछ लड़के रोजाना की तरह खेलने आए थे। जैसे ही उन्होंने घर के सामने बाइक खड़ी की। तो नवीन और उसके परिवार के लोगों ने पोते नमन और बेटे कमल पर हमला कर दिया। जगदीश शर्मा ने बताया कि उनके पोते को इलाज के लिए जयपुर रैफर किया गया है। वहीं उनके बेटे कमल शर्मा का भी हाथ फैक्चर हुआ है और अंगुलियों पर कट लगा है। जगदीश शर्मा के अनुसार हमलावर नवीन आदतन नशेड़ी है। जो आए दिन लोगों से मारपीट करता रहता है। उस पर पूर्व में भी मामले दर्ज है। घटना के बाद हमला करने वाला नवीन और उसका पिता वल्लभचंद दोनों फरार है। बता दें कि नमन खुद बैडमिंटन का नेशनल प्लेयर है। जो घर के पास पिता कमल शर्मा के साथ सिटी बैडमिंटन एकेडमी चलाते हैं। इस एकेडमी के सामने ही हमलावरों का मकान है। मकान के ठीक सामने बैडमिंटन खेलने के लिए आने वाले लोग अपनी बाइक को स्कूटी खड़ी करते हैं। काफी ज्यादा खून बहा घटना में नमन के शरीर से काफी ज्यादा खून बहा है। एकेडमी से लेकर घर के गेट तक सड़क पर खून ही खून फैला रहा। घटना के बाद कोतवाली पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *