जालोर के सायला थाना क्षेत्र के गांव सुराणा में 25 फरवरी को दिन में घर के ताले तोड़कर 70 हजार रुपए और चांदी के 6 सिक्के चोरी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने घर से चांदी के 5, 10 और 20 ग्राम के 6 सिक्के चुराए थे। इनका वजन 100 ग्राम के करीब है। चोरी कर ले जाने का आरोपी उम्मेदाबाद निवासी प्रवीण कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है। थानाधिकारी सुरेन्द्र सिंह ने बताया- प्रार्थी सुराणा निवासी महेन्द्र कुमार पुत्र जेठमल जैन ने रिपोर्ट देकर बताया कि 25 फरवरी की दोपहर को महेन्द्र व उसकी पत्नी मकान को मुख्य गेट को ताला लगाकर किसी काम से बाहर गए थे। शाम 6 बजे के लगभग हम घर आकर देखा तो मैन दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अन्दर जाकर देखा तो कमरे में बने कपाट से अज्ञात चोर करीबन 70 हजार रुपए कैश व चांदी के सिक्के चोरी कर ले गए। रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर एक टीम का गठन कर जांच शुरू की। घटना के बाद जांच करते हुए अज्ञात चोर को ट्रेस आउट कर प्रवीण कुमार को दस्तयाब किया। पूछताछ में आरोपी बिशनगढ थानाक्षेत्र के उम्मेदाबाद निवासी प्रवीण कुमार(42) पुत्र कुन्दनमल जैन के कब्जे से कुल 49 हजार 130 रुपए व 6 चांदी के सिक्के बरामद किये गये तथा चोरी में प्रयुक्त एक वाहन स्कूटी को जब्त किया। उसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की जांच की जा रही है। कार्यवाही पुलिस टीम में एएसआई राजाराम, हेड कॉन्स्टेबल भूराराम,कॉन्स्टेबल जगताराम,लक्ष्मणराम व विनोद कुमार वही विशेष भूमिका कॉन्स्टेबल गमूराम की रही।


