एक साथ मिलेगा दो महीने का राशन:फरवरी में वंचित रहे उपभोक्ताओं के लिए वितरण की अवधि 10 मार्च तक बढ़ाई

खाद्य सुरक्षा योजना के तहत दौसा जिले में फरवरी माह में राशन सामग्री से वंचित रहे उपभोक्ताओं को अब मार्च में दोनों महीने का राशन मिलेगा। फरवरी में आवंटित खाद्यान्न का तकनीकी समस्याओं के चलते पूर्ण रूप से वितरण नहीं हो पाया था। ऐसे में जनहित को ध्यान में रखते हुए फरवरी के शेष रहे उपभोक्ताओं को खाद्यान्न वितरण की अवधि 10 मार्च तक बढ़ाई है। जिला रसद अधिकारी मोहन लाल देव ने बताया- खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने फरवरी में वंचित रहे उपभोक्ताओं को 10 मार्च तक खाद्यान्न को वितरण करने के आदेश जारी किए है। योजना में दौसा जिले में 2 लाख 61 हजार 202 परिवारों के 11 लाख 32 हजार 687 व्यक्ति लाभान्वित हैं। खाद्य सुरक्षा योजना से जुड़े परिवारों को हर महीने राशन की दुकान पर प्रति व्यक्ति 5 किलो गेहूं निशुल्क मिलता है। वहीं, अंत्योदय अन्न योजना के लाभान्वितों को प्रति कार्ड 35 किलो गेहूं प्रति माह दिया जाता है। ऐसे में खाद्य सुरक्षा योजना के तहत फरवरी के शेष रहे उपभोक्ताओं को 10 मार्च तक दो महीने का गेहूं एक साथ दिया जाएगा। दौसा जिले में 783 राशन डीलर दुकानें हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *