ब्यावर जिले में बिजयनगर में रेप- ब्लैकमेल कांड के विरोध में प्रदेश भर में आंदोलन जारी है। सर्व समाज की ओर से आज भिनाय का नागोला कस्बा बंद रखा गया है। व्यापारियों ने स्वेच्छा से अपनी दुकानों को बंद कर विरोध जताया और आरोपियों को फांसी देने और सीबीआई से मामले की जांच करवाने की मांग की है। उल्लेखनीय है कि बिजयनगर थाना पुलिस की ओर से मामले में 13 आरोपियों को पकड़ा गया। जिसमें से तीन नाबालिगों को बाल सुधार गृह भेजा जा चुका है। बाकी पूर्व पार्षद सहित 10 आरोपियों को जेल भेज दिया है। सोमवार को पूर्व पार्षद हकीम कुरैशी को कोर्ट में पेश किया गया था। कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं की ओर से आक्रोश जताते हुए आरोपी पर हमला कर दिया। वकीलों की पिटाई से बचाते हुए पुलिस दौड़ते हुए आरोपी को वैन तक पहुंचा था। 3 नाबालिगों का ट्रायल मेजर कोर्ट में करने की प्रक्रिया शुरू राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य प्रियांक कानूनगो के निर्देश पर पुलिस व समाज कल्याण विभाग ने मामले में तीन बाल आचारियों का बालिग आरोपियों की तरह अदालत में ट्रायल की कार्रवाई शुरू कर दी है। बाल अपचारियों की 15 पेज की सोशल बैक ग्राउंड रिपोर्ट तैयार की जा रही है। इसमें बालग के पूर्व के निवास स्थान, उसके पूर्व के कार्य स्थल, स्कूल, गतिविधियों का अध्ययन करने के बाद एसबीआर में इंद्राज किया जाएगा। इस कार्रवाई की मॉनीटरिंग कलेक्टर कर रहे हैं। सीओ सज्जन सिंह ने बताया कि मामले में पकड़े गए तीन नाबालिकों की ट्रायल बालिक आरोपी की तरह अदालत में चलाने की प्रक्रिया की जा रही है। सबसे पहले 15 फरवरी को मामला हुआ दर्ज 15 फरवरी को बिजयनगर थाने में एक नाबालिग ने मामला दर्ज कराया था। उसके बाद एक और नाबालिग ने मामला दर्ज कराया था। फिर तीन लड़कियों के पिता की ओर से भी रिपोर्ट दी गई थी। आरोप है कि ये प्राइवेट स्कूल में पढ़ रही नाबालिग लड़कियों का रेप और अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहे थे। जबरन कलमा पढ़ने, रोजा रखने और धर्मांतरण के लिए विवश कर रहे थे। पुलिस ने पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। अब तक 13 आरोपियों को पकड़ा, इनमें 3 नाबालिग बिजयनगर नगर थाना पुलिस ने मामले में दोषी 13 आरोपियों को पकड़ा है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया था। इस दौरान आरोपियों के बयानों को टेली किया गया। इसके अलावा मौका तस्दीक की गई। इसके बाद कोर्ट में पेश किया, जहां से सोहेल, रेहान, श्रवण जाट, करीम, आशिक, लुकमान, अफराज, पूर्व पार्षद हकीम कुरैशी, जावेद, कैफे संचालक सांवरमल को जेल भेजा दिया था। (इनपुट-घनश्याम सिंह राठौड़ नागोला) बिजयनगर रेप-ब्लैकमेल कांड से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… स्कूल गर्ल्स से रोजा रखवाते-कलमा पढ़वाते रेपिस्ट, अश्लील वीडियो से धर्मांतरण के लिए ब्लैकमेल कर रहा था गिरोह; कोई आरोपी मजदूर, कोई वेल्डिंग करने वाला भास्कर टीम दरिंदगी का शिकार हुई लड़कियों के परिजनों से मिली। एक बच्ची के ताऊ ने बताया- बच्ची की आपसे बात नहीं हो सकती है। वो बहुत ज्यादा डरी हुई है। फिलहाल उसे मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज करवाने के लिए नसीराबाद कोर्ट ले जा रहे हैं। (पढ़ें पूरी खबर) स्कूली लड़कियों से रेप के आरोपियों को वकीलों ने पीटा, बचाने के लिए पुलिस परिसर से बाहर ले गई; 4 दिन के रिमांड पर स्कूली छात्राओं से रेप और ब्लैकमेल करने के 6 आरोपियों को पेशी के दौरान कोर्ट में वकीलों ने पीटा। पुलिस बड़ी मुश्किल से आरोपियों को बचाकर ले गई। इससे पहले कोर्ट ने आरोपियों को 4 दिन के रिमांड पर भेज दिया। एक नाबालिग को बाल सुधार गृह भेज दिया। (पढ़ें पूरी खबर) जहां नाबालिगों के साथ हैवानियत हुई,वहां अतिक्रमण ढहाया, कैफे को नगरपालिका ने सीज किया ब्यावर जिले के बिजयनगर में नाबालिग लड़कियों से जिस कैफे में समुदाय विशेष के आरोपियों ने हैवानियत की। उस कैफे के बाहर सड़क पर किए गए अतिक्रमण को नगर पालिका ने ढहा दिया। इसके साथ ही अवैध व्यवसायिक उपयोग करने पर कैफे को सीज कर दिया। (पढ़े पूरी खबर) Topics:


