नहरी इलाके में हुआ चिंकारा हिरण का शिकार:वन विभाग की टीम ने लाठी व धारदार हथियार के साथ 2 शिकारियों को पकड़ा

जैसलमेर के मोहनगढ़ इलाके के वन विभाग की रेंज 113 आरडी में वन विभाग द्वारा चिंकारा शिकार के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। क्षेत्रीय वन अधिकारी पवन सिंह ने बताया कि वन्य जीव पर्यावरण प्रेमियों द्वारा सूचना दी गई कि दो व्यक्ति चक 1 एसडीवाई पर चिंकारा का शिकार कर रहे है। इस पर तुरंत घटनास्थल पर वन कर्मी महेश, वन रक्षक एवं सुनील को मौके पर भेजा, जहां चिंकारा घायल अवस्था में था। मौके से दोनों आरोपियों लहर नाथ व भुट्टा नाथ निवासी लोहारों की ढाणी सांकड़ा को गिरफ्तार किया गया। घायल चिंकारा को वन्य जीव पर्यावरण प्रेमियों के सहयोग से मोहनगढ़ स्थित पशु हॉस्पिटल लाया गया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद जैसलमेर पशु हॉस्पिटल लाया गया। जहां देर रात में चिंकारा की मौत हो गई। हिरण शिकार मामले में क्षेत्रीय वन अधिकारी पवन सिंह एवं क्षेत्रीय वन अधिकारी सुरेश विश्नोई के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए दो आरोपी लहर नाथ व भुट्टा नाथ निवासी लोहारों की ढाणी सांकड़ा के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धाराओं में मामला दर्ज किया। मामला दर्ज कर दोनों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से कोर्ट ने उन्हें रिमांड पर भेज दिया। अब वन विभाग दोनों से कड़ाई से पूछताछ कर रही है। दोनों शिकारियों ने धारदार लोहे का नुकीला सुरा एवं लाठी से चिंकारा हिरण का शिकार किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *