शादी समारोह में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप:युवक को पकड़कर जमकर धुनाई की, अब पुलिस हिरासत में

अलवर शहर के विजय मंदिर थाना क्षेत्र में शादी समारोह में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाले युवक की लोगों ने धुनाई कर दी। पुलिस ने आरोपी को जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया। पीड़िता के परिजनों ने नाबालिग से छेड़छाड़ करने की रिपोर्ट दी है। जानकारी अनुसार- होटल में एक शादी समारोह था। वहां एक युवक के साथ कुछ लोग पिटाई करने में लग रहे थे। युवक पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। मारपीट के कारण युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। वहीं युवक का कहना है कि वह होटलों में होने वाले कार्यक्रमों में छोटा-मोटा टेंडर लेकर काम करता है। इस दिन में होटल में साफ सफाई का ठेका लिया था। मुझसे एक छोटी बच्ची ने बाथरूम का रास्ता पूछा था। मैंने उसे रास्ता दिखाया। लेकिन वहां मौजूद लोगों ने छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए पिटाई शुरू कर दी । परिजनों की रिपोर्ट के बाद अब पुलिस पूरे मामले की जांच में लगी है। ASP डॉ. तेजपाल ने कहा कि पुलिस को शिकायत मिली थी कि होटल में नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ की गई है। पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी युवक घायल अवस्था में मिला।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *