सेंट जेवियर कॉलेज में तीन दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम:जेस्ट-2025 में 2000 से ज्यादा स्टूडेंट्स ने कराया रजिस्ट्रेशन, स्टूडेंट्स ने दी रंगारंग प्रस्तुति

सेंट जेवियर कॉलेज में तीन दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव ‘जेस्ट-25’ की शुरुआत हुई । इस कार्यक्रम में जयपुर लोकसभा सांसद मंजू शर्मा, राजस्थान के मुख्य सचिव डॉ. सुधांश पंत और भारतीय तेल निगम राजस्थान के अध्यक्ष के. राजिश कुंजपन्न मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कॉलेज के प्रिंसिपल रेव. फा. डॉ. आरोक्य स्वामी ने अतिथियों का स्वागत किया। वाइस प्रिंसिपल रेव. फा. डॉ. रेमंड केरुबिन ने छात्र जीवन में जेस्ट की महत्ता पर प्रकाश डाला। विद्यार्थी परिषद की समन्वयक आकांक्षा अरोड़ा ने कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन किया। कार्यक्रम के पहले दिन सोमवार को 2000 से अधिक प्रतिभागियों ने रजिस्ट्रेशन कराया। युगल नृत्य और संगीत प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में ‘नोटबुक – द बैंड’ और ‘दीक्षांत संगीत’ ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम के अगले दो दिनों में विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। कॉलेज के ज्वाइंट सेक्रेटरी प्रणति शक्तावत ने बताया कि यह उत्सव प्रतिभा, रचनात्मकता और संस्कृति का संगम है। इस दौरान छात्रों में रचनात्मकता, सौहार्द और समग्र विकास को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *