हड़ताल पर गए पंजाब के तहसीलदारों को सीएम की वार्निंग:बोले- छुट्‌टी मुबारक हो, लेकिन दोबारा कहां जॉइन करना होगा लोग तय करेंगे

पंजाब में विजिलेंस ब्यूरो की कार्रवाई के विरोध में तहसीलदार सामूहिक छुट्‌टी पर चले गए हैं। उन्होंने शुक्रवार तक काम न करने का फैसला लिया है। वहीं, इस मामले में अब सीएम भगवंत मान भी एक्शन मोड़ में आ गए हैं। सीएम भगवंत मान ने तहसीलदारों को चेतावनी दी है कि तहसीलदारों को सामूहिक छुट्‌टी मुबारक। अब लोग तय करेंगे कि छुट्‌टी के बाद वह कहां जॉइन करेंगे। वहीं, आज सीएम भगवंत मान, खरड़ समेत कुछ अन्य तहसीलों का दौरा करेंगे। CM ने पोस्ट में यह चेतावनी दी है
CM भगवंत मान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, तहसीलदार अपने भ्रष्ट साथियों के पक्ष में हड़ताल पर जा रहे हैं, लेकिन हमारी सरकार रिश्वतखोरी के खिलाफ है। आम लोगों को असुविधा न हो, इसके लिए तहसीलों के दूसरे अधिकारियों को कामों की जिम्मेदारी दी जा रही है, ताकि लोगों के काम न रुकें। तहसीलदारों को सामूहिक छुट्‌टी की शुभकामनाएं, लेकिन छुट्‌टी के बाद कब और कहां जॉइन करना है, यह तो ये लोग तय करेंगे। विजिलेंस अधिकारियों की संपत्तियों का करेंगे खुलासा कल तहसीलदारों की लुधियाना में इमरजेंसी मीटिंग हुई थी। इस दौरान उनका आरोप था कि विजिलेंस जानबूझकर निशाना बना रही है। ऐसे में शुक्रवार तक हड़ताल पर जाएंगे। उन्होंने कहा था कि जरूरत पड़ी तो आने वाले समय विजिलेंस अधिकारियों की संपत्तियों का विवरण जनता के बीच जारी करेंगे। दूसरी तरफ समाज सेवी संस्थाएं और आम लोग सरकार की इस कार्रवाई को ठीक बता रहे है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *