राज्य सरकार ने स्टेट सर्विस के अधिकारी निर्भय कुमार को सस्पेंड कर दिया है । निर्भय इस वक्त जगदलपुर नगर निगम की आयुक्त है। उन पर यह कार्रवाई भारतमाला प्रोजेक्ट में गड़बड़ी करने की वजह से की गई है। निर्भय कुमार इससे पहले रायपुर में अनुविभागीय अधिकारी रह चुके हैं। उन्होंने रायपुर विशाखापट्टनम में प्रस्तावित भारतमाला सड़क कॉरिडोर निर्माण में गलत तरीके से मुआवजा बांट दिया । विभागीय जांच में पता चला है कि कुछ जमीन मालिकों को फायदा पहुंचाने के लिए उन्होंने अवैध मुआवजा बांट दिया। इससे सरकार को नुकसान हुआ। जांच में पाया गया है कि निर्भय ने अपने काम में अनियमित और लापरवाही की है इस वजह से उन पर यह एक्शन लिया गया है।


