राजसमंद में रेस्टोरेंट में खाना खाने गए एक 27 साल के युवक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। युवक खाना खाने के बाद बिल चुका रहा था, तभी अचानक नीचे गिर गया। जैसे ही वह नीचे गिरा तो वहां मौजूद रेस्टोरेंट कर्मी और खाना खा रहे दूसरे लोग घबरा गए। लोगों ने युवक को लेकर सरकारी हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना 1 मार्च काे रात करीब 8:30 बजे की बताई जा रही है। घटना का सीसीटीवी फुटेज अब सामने आया है। सबसे पहले 3 तस्वीरों में देखिए पूरा घटनाक्रम… पिता राजसमंद थाने में एएसआई
सचिन गारू राजसमंद नगर परिषद में सफाई कर्मचारी था। उसके पिता सुरेश चंद्र राजसमंद में ट्रैफिक पुलिस में एएसआई पद पर तैनात हैं। बताया जा रहा है कि सचिन 1 मार्च की रात को टीवीएस चौराहे पर स्थित केलवा रेस्टोरेंट में खाना खाने गया था। खाना खाने के बाद वह काउंटर पर बिल चुकाने आया था। यहां उसने सौंफ खाई और रेस्टोरेंट कर्मी से बिल लिया, तभी अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसने अपना हाथ कैश काउंटर की टेबल पर रखा और कुछ ही देर में नीचे गिर गया। सचिन के गिरते ही रेस्टोरेंट कर्मी घबरा गया
जैसे ही सचिन नीचे गिरा तो वहां मौजूद रेस्टोरेंट कर्मी भी घबरा गया। रेस्टोरेंट में खाना खा रहे दूसरे लोग भी काउंटर के पास पहुंचे और युवक को उठाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं उठा। इसके बाद लोगों ने उसे सरकारी हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंचे। डॉक्टर ने बताया- हार्ट अटैक की वजह से सचिन की मौत हुई है। सचिन अविवाहित था और उसकी दो बहनें हैं। ————- हार्टअटैक से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… जयपुर के वुशू चैंपियन को रिंग में आया हार्ट-अटैक; VIDEO:पंजाब में चल रहे कॉम्पिटिशन में बिगड़ी तबीयत, अचानक मैट पर गिरे जयपुर के डिस्ट्रिक्ट चैंपियन मोहित शर्मा (21) को मैच के दौरान हार्ट अटैक आ गया और उनकी मौत हो गई। ये टूर्नामेंट मोहाली (पंजाब) स्थित चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में चल रहा था। शर्मा करीब तीन दिन पहले ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी वुशू चैम्पियनशिप में भाग लेने गए थे। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मोहाली के सिविल हॉस्पिटल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। (पढ़ें पूरी खबर)


