रायपुर में मोडिफाइड बुलेट सायलेंसर पर चला बुलडोजर…VIDEO:थानेदार ने तेज रफ्तार में गाड़ियों से फटाखे की आवाज निकालते नाबालिगों को पकड़ा, 22 लाख का चालान

रायपुर में बुलेट में मोडिफाइड साइलेंसर लगवाकर घूमने वालों के खिलाफ कड़ा एक्शन हुआ है। आजाद चौक थानेदार ने इन मोडिफाइड साइलेंसरों पर बुलडोजर चलावाया है। जिसका वीडियो सामने आया है। जिसमें बुलडोजर ने एक के बाद एक करीब डेढ़ दर्जन सायलेंसरो को नष्ट किया है। पुलिस ने ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन से जुड़े 1100 से ज्यादा मामले में करीब 22 लाख का चालान काटा है। आजाद चौक थाना प्रभारी प्रमोद सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक, मोटर व्हीकल एक्ट के 16 मार्च से लेकर 30 नवंबर 24 के बीच IG अमरेश मिश्रा और रायपुर SSP के निर्देश पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें शराब पीकर वाहन चलाने से लेकर नाबालिग बाइक चालकों पर एक्शन हुआ। इसके अलावा बुलेट में करीब डेढ़ दर्जन मोडिफाइड सायलेंसरो को निकाल कर जब्त किया गया था। इन साइलेंसरों पर आज बुलडोजर चलाकर इन्हें नष्ट किया गया। 40 लोग शराब के नशे में गाड़ी चलाते पकड़ाए जानकारी के मुताबिक, पुलिस के चेकिंग अभियान में शराब पीकर वाहन चलाने के मामले में 40 लोगों के खिलाफ एक्शन हुआ है। जिसमें चार लाख रुपए का जुर्माना वसूल किया गया है। मोडिफाइड साइलेंसर के 18 मामले में करीब 1 लाख का फाइन लगाया गया है। इसके अलावा 6 नाबालिग लड़कों को बुलेट चलाते पकड़ा गया। उनके पैरेंट्स से 1 लाख 70 हजार रुपए का भारी भरकम जुर्माना लिया गया। इस प्रकार पुलिस ने 1100 से अधिक कार्यवाई की जिसमें करीब 22 लाख रूपये का चालान हुआ है। तेज रफ्तार में निकालते है पटाखे की आवाज शहर में अक्सर युवक तेज रफ्तार गाड़ी चलाते हुए सायलेंसर से पटाखे की आवाज निकालते है। जिससे आसपास से गुजर रहे लोग हड़बड़ा कर एक्सीडेंट का शिकार हो जाते है। जिसे लेकर ट्रैफिक पुलिस भी कई बार चालान की कार्यवाई करती है। लेकिन बुलेट चालक फिर से साइलेंसर का उपयोग करने लग जाते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *