श्री श्याम निशान यात्रा संघ के बैनर तले श्री खाटू श्याम बाबा की तेरहवीं निशान यात्रा बुधवार को शहर में निकाली गई। 500 निशान पताका लिए यात्रा शहर के गीता भवन से रवाना हुई। जो शहर के विभिन्न रास्तों से होते हुए गोपीनाथ मंदिर पहुंच सम्पन्न हुई।
सुबह करीब नौ बजे गाजे-बाजे के साथ निशान यात्रा शहर के गीता सत्संग भवन से रवाना हुई। जिसमें शामिल श्रद्धालु खाटू श्याम के जैकारे लगाते हुए माहौल को धर्ममय करते हुए चल रहे थे। शहर के अम्बेडकर सर्कल, सूरजपोल, सोमनाथ मंदिर, सर्राफा बाजार होते हुए पानी दरवाजा स्थित गोपीनाथ मन्दिर पहुंच सम्पन्न हुई। बाबा श्याम को निशान अर्पित करने के बाद अग्रसेन भवन में सभी भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
यात्रा के दौरान व्यवस्था में गिरीश गोयल, विष्णु गुप्ता, जितेंद्र अग्रवाल, पंकज गुप्ता, राहुल सारडा, हितेश अग्रवाल, महेंद्र अग्रवाल, राजीव डालमिया, नीलम बंसल, राजेश बिन्दल, कैलास गुप्ता, रविन्द्र सोनी, अमित अग्रवाल, अनिल पौदार, मयूर अग्रवाल, रामावतार अग्रवाल, नवरतन अग्रवाल, मुकेश आदि जुटे रहे।


