राजस्थान दिनभर, 10 बड़ी खबरें:बिना दुल्हन लौटी बारात, उड़ते विमान में सिगरेट पीने लगा पैसेंजर, दुकान में आधे घंटे तक होते रहे धमाके

नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर जयपुर से है। जयपुर समेत पूरे राज्य में आज होली मनाई गई। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें 1. होली पर राजस्थान में ऊंट पर बैठा दूल्हा:बिना दुल्हन लौटी बारात
राजस्थान में आज (मंगलवार) होली (धुलंडी) मनाई गई। हर ओर उमंग और उल्लास का माहौल रहा। सड़कों पर टोलियां निकलीं। भरतपुर के भुसावर कस्बे में 200 साल पुरानी परंपरा ‘बिन दुल्हन की बारात’ निभाई गई। पूरी खबर पढ़ें 2. मंगलवार को साल का पहला चंद्रग्रहण लगा
राजस्थान में मंगलवार को साल का पहला चंद्रग्रहण लगा। ये करीब 20 मिनट तक दिखाई दिया। अधिकतर मंदिरों के कपाट बंद रहे। हालांकि गोविंददेवजी और श्रीनाथजी मंदिर के कपाट खुले रहे। पूरी खबर पढ़ें 3. लग्जरी होटल में फायरिंग, मालिक की मौत
चूरू में बदमाशों ने एक लग्जरी होटल में फायरिंग कर दी। हमले में होटल मालिक सहित चार लोगों को गोलियां लगीं। मालिक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 लोगों की हालत गंभीर है। पुलिस ने आपसी रंजिश का मामला बताया है। पूरी खबर पढ़ें 4.उड़ते विमान में सिगरेट पीने लगा पैसेंजर, किया हंगामा
मुंबई से जयपुर आ रही फ्लाइट में एक पैसेंजर सिगरेट पीने लगा। क्रू मेंबर्स ने पैसेंजर को टोका तो उसने हंगामा कर दिया। जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचने के बाद पुलिस ने पैसेंजर को हिरासत में ले लिया। पूरी खबर पढ़ें 5. जेईई एडवांस में स्टूडेंट्स नहीं बदल सकेंगे कैटेगरी
आईआईटी रुड़की से कहा गया है कि आगामी जेईई एडवांस में पात्रता नियमों को लेकर किसी भी तरह की ढिलाई नहीं दी जाएगी। जेईई मेन में जो कैटेगरी स्टूडेंट ने घोषित की है, उसे जेईई एडवांस में बदला नहीं जा सकता। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें 6. दुकान में लगी आग, आधे घंटे होते रहे धमाके
अजमेर के एक ऑटो पार्ट्स की दुकान में भीषण आग लग गई। आग के कारण करीब आधे घंटे तक दुकान में धमाके होते रहे। दुकान में रखी करीब 25 से ज्यादा गाड़ियां चपेट में आ गई। पूरी खबर पढ़ें 7. यूपी में भीषण सड़क हादसा, धौलपुर के 3 लोगों की मौत
उत्तर प्रदेश के हाथरस में डबल डेकर बस ने ईको वैन को टक्कर मार दी। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दंपती समेत तीन लोग धौलपुर के रहने वाले थे… टक्कर इतनी जोरदार थी कि ईको करीब 10 फीट दूर जा गिरी। पूरी खबर पढ़ें 8. सैनिक को 6 साल के बेटे ने दी मुखाग्नि, पत्नी हुई बेसुध
सीकर के पैृतक गांव मगनपुरा में सैनिक गिरधारी लाल की अंत्येष्टि की गई। 6 वर्षीय बेटे दिव्यांशु ने अपने पिता को मुखाग्नि दी। पत्नी बार-बार बेसुध हो जा रही थी। खाटूश्यामजी कोतवाली से पैतृक गांव मगनपुरा तक 9 किलोमीटर तिरंगा यात्रा निकाली गई। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है
9. ट्रांसपोर्ट व्यापारी की इकलौती बेटी बनेगी साध्वी
बाड़मेर के ट्रांसपोर्ट व्यापारी की बेटी 5 मार्च को सांसारिक जीवन को त्याग कर दीक्षा ग्रहण कर साध्वी बनेंगी। बाड़मेर से उनके घर से उनको परिवार और समाज के लोगों ने भावुक होकर विदाई दी। पूरी खबर पढ़ें कल क्या है खास 10. कल भी धुलंडी मनाई जाएगी
राजस्थान के कई शहरों में बुधवार को धुलंडी मनाई जाएगी…तो फागोत्सव की भी धूम रहेगी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *