टोंक जिले में मंगलवार को लगातार तीसरे दिन एक बार फिर मौसम में ठंडक रही। आज सुबह से ही ठंडी हवा चल रही हैं। इसके चलते अधिकतम तापमान रविवार के मुकाबले एक डिग्री गिरने के आसार है। जबकि न्यूनतम तापमान पहले के मुकाबले 4 डिग्री गिरा है।
ऐसे में रात के समय तो सर्दी का एहसास ज्यादा हुआ है। वहीं सोमवार सुबह के समय ठंडी हवा चलने से लोगों को सर्दी का एहसास हुआ। उधर मौसम में हो रहे बदलाव के चलते लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। कभी रात के समय सर्दी का असर ज्यादा हो रहा है तो कभी दिन के समय बढ़ रहा है। रविवार को अधिकतम तापमान शनिवार के मुकाबले 4 डिग्री गिरकर 27 डिग्री सेल्सियस रहा है। जबकि न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं सोमवार को अधिकतम तापमान 24 घंटे 27 डिग्री ही रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा।
वहीं मंगलवार को अधिकतम तापमान 24 घंटे में 1 डिग्री सेल्सियस गिरकर 26 डिग्री रहने के आसार है। जबकि न्यूनतम तापमान 24 घंटे में ही 4 डिग्री गिरकर 12 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। ऐसे में रात के समय लोगों को एक बार फिर सर्दी का ज्यादा अहसास हुआ। इसी तरह आज सुबह भी लोगों को ठंडी हवा चलने से सर्दी का एहसास पहले के मुकाबले ज्यादा हुआ।


