स्टूडेंट्स ने शेरगढ़ अभ्यारण्य में की नेचर ट्रेकिंग:बोटनी जूलोजी के स्टूडेंट्स को महावृक्षो, जलीय जीवों, शाकाहारी, मासाहारी वन्य जीवो के बारे में जाना

शहर के वन विभाग द्वारा विश्व वन्य जीव दिवस के उपलक्ष्य में रेंज वन्य जीव अभ्यारण्य शेरगढ़ में नेचर ट्रेकिंग व पर्यावरण जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कोटा युनिवर्सिटी में पढ़ने वाले बोटनी, जूलोजी के स्टूडेंट्स, कोचिंग स्टूडेंट्स और सरकारी स्कूल के स्टूडेंट्स ने महावृक्षो, जलीय जीवों, शाकाहारी, मासाहारी वन्य जीवो के बारे में विशेषज्ञो ने विस्तार से जानकारी दी। कोटा उप वन संरक्षक अनुराग कुमार भटनागर ने बताया की कार्यालय उप वन संरक्षक वन्य जीव कोटा के तत्वाधान में रेंज वन्य जीव अभ्यारण्य शेरगढ़ में नेचर ट्रेकिंग व पर्यावरण जागरूकता हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उप वन संरक्षक ने वन्य जीवो की विशेषताओं एवं उनके प्राकृतिक आवास के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ ही कोटा युनिवर्सिटी में पढ़ने वाले बोटनी एवं जूलोजी के विद्यार्थी, आकाश अकेडमी के विद्यार्थी व कोटा से पहुंचें वन्य जीव प्रेमियो के साथ आंचोली बांध से सूरपा माला तक ट्रेकिंग कर वन एवं वन्य जीवों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस दोरान पक्षी विशेषज्ञ जी ए जैदी, बोटनी विशेषज्ञ डॉ कृष्णेन्द्र नामा, डॉ. बीना चोरसिया विशेषज्ञो ने अपने अनुभव साझा किये। सुरपा माला से लोटते समय सभी ने सिन्दूरी के वृक्ष, बहेड़ा के महावृक्षो, जलीय जीवों, शाकाहारी एवं मासाहारी वन्य जीवो के बारे में विस्तार से जानकारी ली। पहले बैच के ट्रेकिंग के उपरान्त बांरा से आए दूसरे बैच में महात्मा गांधी राजकीय स्कूल स्टेशन रोड़, राजकीय कन्या विद्यालय श्री राम स्टेडियम, कस्तूरवा गांधी बालिका विद्यालय से पहुंचे विद्यार्थियों व स्टाफ को वन्य जीव विशेषज्ञ द्वारा ट्रेकिंग करवाकर वन एवं वन्य जीवो के प्रति जागरूक किया। क्षेत्रीय वन अधिकारी जितेन्द्र खटीक ने बताया कि आपके कार्यक्रम में उप वन संरक्षक अनुराग कुमार भटनागर, उपखण्ड अधिकारी ओ पी चंदेलिया, सहायक वन संरक्षक प्रेम सिंह, सहायक वन संरक्षक अभिषेक सिंह, क्षेत्रीय वन अधिकारी दिनेश नाथ, डॉ. सूधीर गुप्ता, वैद्य सूधीन्द्र श्रृंगी, प्रोफेसर डॉ बीना चौरसिया, कौशल बंसल, वी. पी. सिंह, अक्षय पारीक, मनीष त्रिपाठी, शिवानी, बडोरा ग्राम सरपंच प्रतिनिधि नरेन्द्र सिंह, पूर्व सरपंच बड़ोरा धनराज नागर, पूर्व कटावर ग्राम सरपंच चतुर्भुज नागर, अभेड़ा बायोलोजिकल पार्क की टीम, रेंज शेरगड़ अभ्यारण की टीम, स्थानीय पर्यावरण प्रेमी, वोलिन्टीयर्स ने कार्यक्रम में उत्साह से भाग लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *