उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का 5 को आरंगे झुंझुनूं:छात्रों से करेंगे संवाद, मेधावी विद्यार्थियों का होगा सम्मान

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ बुधवार 5 मार्च को राजस्थान के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे झुंझुनू जिले के सांगासी गांव स्थित महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल में छात्रों से संवाद करेंगे। उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन और स्कूल प्रबंधन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। उपराष्ट्रपति दोपहर 2:15 बजे वायुसेना के विशेष हेलीकॉप्टर से झुंझुनूं हवाई पट्टी पर उतरेंगे। इसके बाद वे सीधे सांगासी स्थित महात्मा गांधी विद्यालय जाएंगे। वे यहां लगभग एक घंटे तक कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे और शाम 4:30 बजे जयपुर के लिए रवाना होंगे। छात्रों से संवाद और मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति छात्रों के साथ संवाद करेंगे और उनकी शैक्षिक उपलब्धियों को प्रोत्साहित करेंगे। कार्यक्रम के दौरान मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा, जिससे छात्रों में पढ़ाई के प्रति उत्साह बढ़ेगा। सुरक्षा और तैयारियां जिला कलेक्टर रामवतार मीणा ने बताया कि उपराष्ट्रपति के दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और विभिन्न अधिकारियों को व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *