मानसा में थाने पहुंचे किसान:बीकेयू के नेताओं की रिहाई की मांग, बोले- धरने को विफल करना चाहती है पुलिस

पंजाब के मानसा जिले में पुलिस ने किसान नेताओं को हिरासत में ले लिया है। यह कार्रवाई 5 मार्च को चंडीगढ़ में होने वाले संयुक्त किसान मोर्चा के आंदोलन से पहले की गई है। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ हुई बैठक के बाद की गई है। बैठक में कोई नतीजा नहीं निकला था। किसान नेताओं ने पहले ही 5 मार्च को चंडीगढ़ में धरना प्रदर्शन का ऐलान कर रखा था। 15 से अधिक हिरासत में किसान नेता मानसा जिले के गांव भैणीबाघा से भारतीय किसान यूनियन उगराहां के जिला प्रधान राम सिंह को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही पंजाब किसान यूनियन के प्रदेश प्रधान रुलदू सिंह मानसा, मीत प्रधान गोरा सिंह, जगदेव सिंह, भोला सिंह, लक्ष्मण सिंह और राज सिंह समेत 15 से अधिक किसान नेताओं को हिरासत में लिया गया है। गिरफ्तार किसान नेताओं को विभिन्न पुलिस थानों में रखा गया है। पुलिस थाने पहुंचे किसान किसान नेताओं को रिहा कराने के लिए मानसा के गांव भैणीबाघा से बड़ी संख्या में किसान पुलिस थाने पहुंचे हैं। किसान नेता हरजीत सिंह और महेंद्र सिंह का कहना है कि पुलिस धरने को विफल करना चाहती है। उन्होंने अन्य गांवों के किसानों से आह्वान किया है कि अगर पुलिस किसी और किसान को गिरफ्तार करने आए तो उसका विरोध किया जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *