सिर पर कुल्हाड़ी मारी, जान बचाने के लिए भागा तो कान पर तीर मारा, तीन आरोपी हुए गिरफ्तार

भास्कर न्यूज | दंतेवाड़ा जिले में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। 20 फरवरी की शाम करीब 6 बजे प्रार्थी मोटू अकाली को गांव के घसियाराम मंडावी, रतुराम मंडावी, बेसेराम अलामी और टोटाराम अलामी ने सल्फी पीने के बहाने गुफा जंगल स्थित सल्फी पेड़ के पास बुलाया। आरोप है कि वहां पहुंचते ही बेसेराम अलामी ने पुरानी दुश्मनी को लेकर अपने पास रखे टंगिया से मोटू अकाली के सिर पर वार कर दिया। वार लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ा और उसके सिर से खून बहने लगा। जान बचाने के लिए भागने की कोशिश कर रहे पीड़ित पर पीछे से तीर चलाया गया, जो उसके बाएं कान में लगा और उसे गंभीर चोट आई। घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे। 1 मार्च को पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल निरीक्षण से लौटते समय जंगल क्षेत्र में तीन संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर छिपने का प्रयास कर रहे थे। घेराबंदी कर पूछताछ करने पर उन्होंने अपने नाम घसियाराम मंडावी, टोटाराम अलामी और रतुराम मंडावी बताए। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के मेमोरेंडम के आधार पर घटना में प्रयुक्त टंगिया और तीर-धनुष पदनार नाला के पास जंगल में छिपाए गए स्थान से बरामद किए गए। गवाहों की उपस्थिति में विधिवत जब्ती की गई। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *